फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable dismissed who was conniving with criminals in jaunpur up

यूपी: अपराधियों से सांठ-गाठ रखने वाला आरक्षी बर्खास्त, रहता था छुट्टियों पर

Thu, 16 Jul 2020 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Constable dismissed who was conniving with criminals in jaunpur up
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बिकरु में विभाग के विभिषणों के कारण हुई आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या जैसी वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों से सांठगाठ रखने वाले कर्मचारियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत जौनपुर जिले में गुरुवार को एसपी ने एक आरक्षी को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन

उस पर अपराधियों से सांठगाठ रखने, दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने जैसे कई गंभीर आरोप थे। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन



जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने में तैनात शफीक अहमद को पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में बलिया भेजा गया था। वहां से 20 मई को आने के बाद पुलिस लाइंस में आमद कराई और सुजानगंज थाने के लिए रवाना हुआ, मगर वहां न पहुंचकर बिना किसी अनुमति के अवकाश पर चला गया। करीब 249 दिन अनुपस्थित रहने के बाद पुलिस लाइंस में आमद कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी के मोबाइल नंबर के लोकेशन, संदिग्ध नंबरों से की गई वार्ता और गोपनीय ढंग से कराई गई जांच में आरक्षी अवैध कार्यों में लिप्त पाया गया। उसकी गोतस्करों से संलिप्तता भी उजागर हुई। इस पर 14 जून को उसे कारण बताओ नोटिस देकर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। उसका समुचित जवाब नहीं मिला।

जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर एसपी ने गुरुवार को उसे बर्खास्त कर दिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरक्षी शफीब अहमद इसके पूर्व में भी 2007 दिनों तक अनुपस्थित रहा है। विभिन्न आरोपों में उसके विरुद्ध 14 प्रतिकूल प्रविष्टि, अर्थदंड और दो बार एक-एक वर्ष की वेतन वृद्धि, 40 अन्य तरह के दंड दिए जा चुके हैं।

उसका अवैध कार्यों में संलिप्त रहने की पुष्टि हुई है। पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए आरक्षी का यह कृत्य अमर्यादित व घोर निंदनीय है। बार-बार बिना अनुमति अनुपस्थित रहना भी गंभीर कदाचार है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच के बाद उसे बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed