फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress workers protest to policy of BJP in karnatak assembly case

कर्नाटक मामलाः भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 May 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 19 May 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest to policy of BJP in karnatak assembly case
विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। शहर के टाउनहाल मैदान में शुक्रवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से कांग्रेस के नेताओं ने कर्नाटक में चल रही रस्साकशी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष मणींद्र मिश्रा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा जा रहा है। कहीं ईवीएम की गड़बड़ी तो कहीं विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना तानाशाही का प्रतीक है। पूरे देश में इस समय आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैये के कारण दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। आलाकमान के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नजर नहीं आए।


आलम यह था कि जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम से खुद को दूर रखा। विरोध-प्रदर्शन के इस कार्यक्रम से दोनों अध्यक्षों का गायब होना भी कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed