फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress workers and police scuffle

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हाथापाई

Sat, 05 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sat, 05 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Congress workers and police scuffle
पीएम के संसदीय कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके पहले संत कीनाराम आश्रम से पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। 
विज्ञापन


संसदीय कार्यालय में घुसने का प्रयास करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई हो गई। इस पर कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर बैठ गए। आधे घंटे मान मनौव्वल के बाद  एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौड़ और सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। बाद में नौ सूत्रीय ज्ञापन पुलिस प्रशासन को देकर कांग्रेस ने प्रदर्शन समाप्त किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि दिल्ली की केंद्र सरकार के रवैये से लगता है कि अघोषित रूप से आपातकाल लागू किया गया है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के सैनिक की दिमागी हालत खराब होने वाले बयान की निंदा की। साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग केंद्र सरकार से की। मांग की गई कि वन रैंक वन पेंशन पूरी स्कीम लागू की जाए, इसकी समीक्षा पांच वर्ष के बजाय एक वर्ष में की जाए, इसमें वीआरएस लिए सैनिकों को भी शामिल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने की।  प्रदर्शन में विधायक अजय राय, वीरेंद्र कपूर, महेश सिंह, राकेश चंद्र, महेंद्र पटेल, आलोक पांडेय, जेपी तिवारी, संजय चौबे, शोभनाथ पांडेय, हरीश मिश्र, प्रमोद पांडेय, चंचल शर्मा, ओम शंकर शुक्ल, अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed