फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress state president raj babbar today in varanasi

चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को कांग्रेस में मिलेगा उचित स्थानः राजबब्बर

Mon, 12 Feb 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress state president raj babbar today in varanasi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को बनारस पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशियों को पार्टी में उचित स्थान मिलेगा और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पत्रकारों से उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


 इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा होता रहा है कि प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़कर बैठ जाते थे। वो न तो पार्टी में सक्रिय रहते थे न ही पार्टी के लोग उन्हें तवज्जो देते थे लेकिन अब सभी प्रत्याशियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि गुटबाजी भी पार्टी एक तरह से ठीक ही होता है जिससे प्रतिभा निखकर सामने आती है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बाद में तय किया जाएगा कि कौन गठबंधन करने योग्य है इसका निर्णय अभी बाद में लिया जाएगा। सबसे पहला हमारा प्रयास है कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा किया जाय इसके लिए सभी पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे पहुंचने पर उनका पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पुर्व विधायक अजय राय, पूर्व मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव, महानगर अध्यक्ष कार्यवाहक मनींद्र मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

महिला पार्षदों की जगह मंच पर पहुंचे पति, नाराज हुए प्रदेश प्रभारी

Congress state president raj babbar today in varanasi
प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वो कांग्रेस की तरफ से मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता उस वक्त नाराज हो गए जब महिला पार्षदों को मंच पर बुलाए जाने के दौरान उनके पति मंच पर पहुंच गए। आजाद ने मंच से ही दो टूक कहा कि ऐसे तो पार्टी की राजनीति हो चुकी। राजनीति के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। हम सदन में पचास फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन क्या ऐसी हालत में हम आरक्षण देंगे।

निकाय चुनाव में जीती महिला पार्षद मंच पर आकर बोलने से डर रही हैं तो फिर वो किसी अधिकारी या विधायक से बात क्या करेंगी। उनके पति आ रहे हैं, रिश्तेदार आ रहे हैं। यह सही नहीं है। कम से कम जो जीती हैं उनको तो लाना चाहिए।

नागरी नाटक मंडली में कांग्रेस की तरफ  से मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ हो मजबूत करने का नारा देकर एक साथ सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया था।

सम्मेलन में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के साथ छोटे और मोहल्ले  के नेताओं को भी बुलाया गया था। प्लानिंग के अनुसार जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो निकाय चुनाव में वार्डों से पार्षद का चुनाव जीतने वाली महिला पार्षदों को मंच पर दो शब्द बोलने के लिए उनका नाम लेकर बुलाया जाने लगा, लेकिन महिलाएं तो मौजूद नहीं थी बल्कि उनके पति, बेटे, भाई और दूसरे रिश्तेदारों ने हाथ खड़ा कर मंच की तरफ  कदम बढ़ा दिए।

जिसे लेकर पहले तो कुछ देर हंसी मजाक हुआ लेकिन बाद में एक के बाद एक महिला पार्षदों के नाम पर उनके रिश्तेदारों के आगे आने पर आजाद नाराज हो गए। सम्मेलन में बनारस के अलावा गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली के कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed