फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress start panckrsohi yatra in varanasi

राज बब्बर ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर की जा रही मनमानी

Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress start panckrsohi yatra in varanasi
कांग्रेस ने शुरु की पंचक्रोशी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे ध्वस्तीकरण में केंद्र और राज्य सरकार की मनमानी को जनता के सामने रखने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पंचक्रोशी यात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन


हर-हर महादेव के जयघोष, डमरुओं के निनाद और शंखध्वनि के साथ ही शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट से संकल्प के साथ यात्रा प्रथम पड़ाव के लिए निकल पड़ी। यात्रा की शुरूआत विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित व्यास भवन से हुई, जिसे मंदिर प्रशासन ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन


परिक्रमा के जरिए कांग्रेस पंचक्रोशी यात्रा के जीर्ण-शीर्ण मार्गों, धर्मशालाओं, मठ-मंदिरों की हकीकत भी जनता के सामने लाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने यात्रा को विशुद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक बताते हुए कहा कि कई वर्षों से विकास के नाम पर छलावे की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म के नाम पर हिंदू जनमानस को गुमराह किया जा रहा है। काशी को 56 विनायकों में से दो को तो जमींदोज कर दिया गया और एक मंदिर में प्रशासन का ताला बंद है। उनकी नियमित पूजा-अर्चना नहीं हो पा रही है। राज बब्बर ने कहा कि काशी वासियों की समृद्धि व कल्याण के लिए यह यात्रा पुरुषोत्तमी एकादशी से पूर्णिमा तक की जाएगी। 

प्रमोद तिवारी बोले, विपक्ष को एक मंच पर आना होगा

Congress start panckrsohi yatra in varanasi
पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होने के बाद वापस जाते राज बब्बर, प्रमोद तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
यात्रा का समापन 29 मई को होगा। पंचक्रोशी यात्रा 8:30 बजे कंदवा पहुंची और रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह रुद्राभिषेक के बाद शाम को दूसरे पड़ाव भीमचंडी के लिए रवाना होगी।

यात्रा के दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक अजय राय, ललितेश पति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा समेत काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

उधर, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव में अगर भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है तो विपक्षी दलों को एक मंच पर आना होगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम कम होने के बाद भी कुछ औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण का प्रयास नहीं किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोले कि यहां तो विधायकों तक से रंगदारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed