{"_id":"6054ad282c40fb1fc33e0602","slug":"congress-released-the-poster-on-the-four-year-tenure-of-the-uttar-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के चार सालः कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर कहा, प्रदेश में मचा हुआ है हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के चार सालः कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर कहा, प्रदेश में मचा हुआ है हाहाकार
Fri, 19 Mar 2021 08:36 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 19 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को जहां एक तरफ अपने सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर प्रदेश भर में तरह तरह के कार्यक्रम और अपनी उपलब्धियों को गिनाने में लगी हुई थी। वहीं दूसरी ओर वाराणसी मे राजघाट पर कांग्रेस नेताओं ने ‘योगी जी के चार साल प्रदेश में मचा हुआ है हाहाकार’ का पोस्टर जारी किया और उसे जगह-जगह पर चस्पा भी किया।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रदेश की जनता अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी से त्रस्त है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री का पद संभालने को आज चार साल हो रहे हैं और प्रदेश की जनता के बीच योगीराज में हाहाकार मचा हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।