{"_id":"6423423b7e934ecc0809f324","slug":"congress-provincial-president-put-rahul-gandhis-name-plate-at-home-varanasi-news-c-20-vns1013-127397-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने घर पर लगाई राहुल गांधी की नेम प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने घर पर लगाई राहुल गांधी की नेम प्लेट
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और उनकी पत्नी रीना राय ने मंगलवार को अपने घर पर राहुल गांधी का नेम प्लेट लगाया। साथ ही लिखा कि मेरा घर राहुल गांधी का घर।लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी काे सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। इस पर कांग्रेस ने महाभियान शुरू किया है। इसका नाम मेरा घर राहुल गांधी का घर है। वाराणसी से इसकी शुरूआत प्रांतीय अध्यक्ष ने किया है। उनका कहना है कि देश में हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का है। सरकार चाहे जो कर ले, कांग्रेस नेता को डराया नहीं जा सकता है। हर कार्यकर्ता मजबूती से लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा है। इस दौरान राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एनएसयूआई ने बयान की निंदा की
वाराणसी। एनएसयूआई की बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयान की निंदा की है। इकाई के अध्यक्ष राजीव नयन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के बयान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हर्ष, अर्पित, अनुज, राहुल, अमन, मुरारी, कुंदन ने भी बयान की निंदा की है। ब्यूरो