फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress protested on manikarnika ghat

सीवर में डूबा महाश्मशान नाथ का मंदिर, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
congress protested on manikarnika ghat
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान बाबा का मंदिर सीवर में डूब गया है। मामले की जानकारी पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि धर्म की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान बाबा का मंदिर सीवर के पानी में डूबा है। राहगीर, अंतिम संस्कार करने वाले, तीर्थयात्री सबको मलजल से होकर गुजरना पड़ रहा है। हम कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि अगर सीवर व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो निश्चित रूप से जनांदोलन होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, तरंग सेठ, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, भैय्यो महाराज, चंचल शर्मा, रंजीत तिवारी, अनुभव राय, रोहित दुबे, अखिल सिंह, विनीत चौबे, विनय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed