फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress MP Karti Chidambaram said said not afraid from ED after worship in varanasi

Varanasi News: कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कालभैरव दरबार में टेका मत्था, बोले- ईडी से डरने वाले नहीं

Sun, 07 Aug 2022 12:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 12:20 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने रविवार सुबह बाबा कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाई। एक सवाल में जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि वो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से डरने वाले नहीं है। 

विज्ञापन
Congress MP Karti Chidambaram said said not afraid from ED after worship in varanasi
कालभैरव दरबार में सांसद कार्ति चिंदबरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदंबरम ने रविवार सुबह बाबा कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाई। वो करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुजारी ने प्रसाद स्वरूप इलाइची दाना और गुलाब का फूल भेंट किया। 

विज्ञापन


कालभैरव मंदिर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से कार्ति चिंदबरम ने दूरी बनाई रखी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि वो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से डरने वाले नहीं है। कांग्रेस सांसद ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े एक सवाल पर यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार शाम को भी मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कार्ति ने आरोप लगाया था कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने फायदे के लिए ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसियों को हथियार बना लिया है। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी आदि को लेकर सवाल पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम शनिवार दोपहर शाम वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने शुरू आर्ट संस्था की ओर से  लंका स्थित कला दीर्घा में कोपल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित चित्रकारी रुढ़िवादी विचारधाराओं को तोड़ते हुए पितृ सत्ता समाज में पुरुषों को सोचने पर विवश करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed