फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leaders met the Additional Municipal Commissioner regarding the poor condition of Kashi

Varanasi News: काशी की बदहाल व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त से मिले कांग्रेसी, सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Feb 2026 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 03:29 PM IST
सार

Varanasi News: महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद काशी मूलभूत जनसमस्याओं से जूझ रही है। 

विज्ञापन
Congress leaders met the Additional Municipal Commissioner regarding the poor condition of Kashi
अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि, रमजान, होली व ईद के मद्देनजर काशी की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षद व कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपर नगर आयुक्त से मिले। ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। 

विज्ञापन


इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। इसके बावजूद काशी मूलभूत जनसमस्याओं से जूझ रही है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है, लेकिन शिवालयों के आसपास न तो साफ-सफाई की स्थिति ठीक है और न ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है। टूटी सड़कें, गंदगी, जाम और अव्यवस्थित यातायात ने पूरे बनारस की व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है।  
विज्ञापन


उधर, नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी ने कहा कि काशी की हालत बद से बदतर होती जा रही है। विशेष रूप से माहे रमजान को लेकर नगर निगम की कोई ठोस तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। ट्रैफिक जाम आम लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। त्योहारों के समय भी नगर निगम की लापरवाही साफ दिखाई देती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed