फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Sunil Jakhar Varanasi visit Worshiped at Sant Ravidas temple clarified on his objectionable statement

वाराणसी पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील जाखड़: संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, अपने आपत्तिजनक बयान पर दी सफाई

Wed, 20 Apr 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व सांसद बुधवार को संत रविदास मंदिर जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर मत्था टेकने पहुंचे। हाल ही दिए अपने बयान के कारण वो काफी चर्चा में रहे। अपने उस बयान पर उन्होंने सफाई दी। 

विज्ञापन
Congress leader Sunil Jakhar Varanasi visit Worshiped at Sant Ravidas temple  clarified on his objectionable statement
संत रविदास मंदिर में सुनील जाखड़ - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे।  रविदास प्रतिमा के सामने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की तरफ से प्रसाद देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी दलित समाज के खिलाफ कोई आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।

विज्ञापन


अगर समाज के लोगों को हमारी किसी बात से ठेस पहुंची या भावनाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए मैं संत के दरबार में नतमस्तक होने आया हूं। सुनील जाखड़ ने कहा कि खुशी की बात है कि आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेकने का सौभाग्य हुआ।

विज्ञापन

टीवी इंटरव्यू के दौरान दिया था आपत्तिजनक बयान

ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि सुनील जाखड़ ने संत रविदास प्रतिमा के सामने खड़े होकर कहा कि इस समाज से हमारा पहले भी नाता और भाईचारा था और आगे भी कायम रहेगा। मैं गुरु महाराज के सामने नतमस्तक होने आया हूं। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ पर आरोप रहा कि उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान दलित वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर एक तरफ जहां दलित कार्यकर्ताओं ने जाखड़ का पुतला फूंककर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर सीर गोवर्धन पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि हमने कोई आपत्तिजनक भाषा नहीं बोला लेकिन फिर भी भाईचारा के लिए जन्मस्थान पर नतमस्तक होने आया हूं। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन ट्रस्टी के एल सरोआ, हरदेव, परमिन्दर, विजय कुमार, रणवीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed