{"_id":"5bcb7f6fbdec22698671eae8","slug":"congress-leader-objectionable-post-on-social-media-against-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी दो-दो हाथ करना जारी है। इसी दौरान दशहरा पर कांग्रेस के एक नेता ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसे लेकर हंगामे की स्थिति बन गई।
यूपी के मिर्जापुर में भाजयुमो के पदाधिकारी ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हालांकि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को प्रधानमंत्री के खिलाफ डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ कटरा कोतवाली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव उमर ने शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पूरा देश शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विजय पर्व मना रहा था, वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे थे।
विज्ञापन
विवाद को जन्म देने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस से आरोपी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने शनिवार देर शाम आईटी एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया और इसकी जांच शुरू कर दी।