{"_id":"6654a7e741e6f26032043d51","slug":"congress-leader-nadeem-javed-said-public-change-mind-for-constitution-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: कांग्रेस नेता नदीम जावेद बोले, संविधान बदलने वालों को बदलने का मन बना चुकी है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: कांग्रेस नेता नदीम जावेद बोले, संविधान बदलने वालों को बदलने का मन बना चुकी है जनता
Mon, 27 May 2024 09:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 09:04 PM IST
सार
Lok Sabha Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नदीम जावेद ने अन्य मुद्दों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बुनियादी मुद्दों पर कोई काम नहीं किया है। इस चुनाव के जो भी परिणाम आएंगे, उसे परिवर्तन कहा जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नदीम जावेद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नदीम जावेद ने कि इस बार चुनाव का फैसला संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर होना है। इसके संग काशी के लोगों की यह आवाज शामिल हो गई है कि क्योटो तो हमें मिला नहीं पर हमारी काशी को काशी तो रहने दो। वह रविवार की को छित्तनपुरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान ने देश में सबको बराबरी के लोकतांत्रिक हक दिए, जिस पर देश को फख्र है। उसमें संशोधन की जगह, उसे ही बदल डालने के घमंडी बयान जिन जिम्मेदार नेताओं ने दिए, उनसे जवाब तलब न तो चुनाव आयोग ने किया और न तो उनकी अपनी पार्टी ने।
विज्ञापन
फलत: आम लोग डरे हुए हैं और वे संविधान बदल डालने वालों को ही बदल देने का मन बना चुके हैं। सायंकाल हुई सभा को कांग्रेस, सपा, आप, कम्युनिस्ट नेताओं के अतिरिक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान साजिद अली, डॉ. प्रमोद पांडेय, सलमान बशर, सैय्यद हसन, लल्लू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन