फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader jitin prasad target PM modi in varanasi

विदेशी मशरूम खाने वाले पीएम क्या जाने किसानों का दर्द : जितिन प्रसाद

Sat, 05 May 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 May 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Congress leader jitin prasad target PM modi in varanasi
किसानों के साथ जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगे विदेशी मशरूम एवं विदेशों से आयातित खाद्य पदार्थों का सेवन करने वाले प्रधानमंत्री किसानों के दर्द को महसूस नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम को किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। किसानों के व्यापक हितों के लिए बना भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की अवहेलना प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में होना सिद्ध करता है कि वो किसान विरोधी हैं। किसानों के हित के लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों की जमीन वैधानिक रूप से वापस कराने के लिये कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। न्यायपालिका में भी किसानों का हक दिलवाने के लिये पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी और पीएम की पोल खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्र्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी किसानों के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। मैं राहुल गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर आया हूं। गरीब का बेटा कहने वाले प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में किसानों की सस्याओं के समाधान के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं।  

कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। विधानसभा चुनाव परिणाम देश की राजनीति की दिशा बदल देगा। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बिहार चुनाव में भाजपा को उसकी औकात पता चल जाएगी।

उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला, कहा कि साल भर में किया क्या है जो कर्नाटक जा कर उसका गुणगान करेंगे। जितिन प्रसाद ने यूपी व केंद्र की बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।

किसान हितों से मोदी को कोई सरोकार नहीं

Congress leader jitin prasad target PM modi in varanasi
बनारस में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों की जमीन वैधानिक ढंग से वापस कराने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। मोदी सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में किसान बदहाली के आंसू बहा रहे हैं। उक्त बातें किसान महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहीं।

बीस वर्षों से किसान विरोधी मोहन सराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर रद्द करने के लिये किसानों की बात राहुल गांधी तक पहुंचाने के लिए खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनय शंकर राय की अध्यक्षता में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में जितिन प्रसाद कहा कि मोहनसराय ट्रांसपोर्ट योजना से प्रभावित किसानों की जमीन वैधानिक रूप से वापसी के लिए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सेक्शन 24 धारा 5(1) का अनुपालन हो। किसानों पर यह एहसान नहीं उनका अधिकार है।

यहां कि बेहद उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर जाने नहीं दी जाएगी। जब तक किसानों की जमीन उन्हें लौटा नहीं दी जाती यह आंदोलन चलता रहेगा। किसानों के साथ हो रही ज्यादती को राहुल गांधी से जाकर बताएंगे।

उन्होंने मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर से प्रभावित बैरवन, सरायमोहन, कन्नाडाड़ी और मिल्कीचक के कुल 1194 किसानों का नाम दोबारा राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराकर ही कांग्रेस चैन से बैठेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed