{"_id":"5a81cc3f4f1c1bca798b93ce","slug":"congress-leader-ghulam-nabi-azad-angry-on-stage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गुलाम नबी आजाद मंच से अचानक हुए नाराज, बोले- ऐसे तो हो चुकी राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाम नबी आजाद मंच से अचानक हुए नाराज, बोले- ऐसे तो हो चुकी राजनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वो कांग्रेस की तरफ से मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता उस वक्त नाराज हो गए जब महिला पार्षदों को मंच पर बुलाए जाने के दौरान उनके पति मंच पर पहुंच गए।
आजाद ने मंच से ही दो टूक कहा कि ऐसे तो पार्टी की राजनीति हो चुकी। राजनीति के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। हम सदन में पचास फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन क्या ऐसी हालत में हम आरक्षण देंगे।
निकाय चुनाव में जीती महिला पार्षद मंच पर आकर बोलने से डर रही हैं तो फिर वो किसी अधिकारी या विधायक से बात क्या करेंगी। उनके पति आ रहे हैं, रिश्तेदार आ रहे हैं। यह सही नहीं है। कम से कम जो जीती हैं उनको तो लाना चाहिए।
विज्ञापन
नागरी नाटक मंडली में कांग्रेस की तरफ से मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ हो मजबूत करने का नारा देकर एक साथ सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया था। सम्मेलन में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के साथ छोटे और मोहल्ले के नेताओं को भी बुलाया गया था।
प्लानिंग के अनुसार जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो निकाय चुनाव में वार्डों से पार्षद का चुनाव जीतने वाली महिला पार्षदों को मंच पर दो शब्द बोलने के लिए उनका नाम लेकर बुलाया जाने लगा, लेकिन महिलाएं तो मौजूद नहीं थी बल्कि उनके पति, बेटे, भाई और दूसरे रिश्तेदारों ने हाथ खड़ा कर मंच की तरफ कदम बढ़ा दिए।
जिसे लेकर पहले तो कुछ देर हंसी मजाक हुआ लेकिन बाद में एक के बाद एक महिला पार्षदों के नाम पर उनके रिश्तेदारों के आगे आने पर आजाद नाराज हो गए। सम्मेलन में बनारस के अलावा गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली के कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में शामिल हुए।

पार्षदोें ने निकाली भड़ास
गुलाम नबी आजाद
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन के दौरान पार्टी के पार्षदों ने भी अपने मन की भड़ास जम कर निकाली। डिठौरी महाल के पार्षद विनय साजेदा ने कहा कि पार्टी की अपेक्षित जीत न होने के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारा सड़क पर न निकलना है। इसी तरह एक अन्य मुस्लिम पार्षद ने नेतृत्व पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया।
वार्ड नंबर 79 के पार्षद तुफेल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस बूथों पर बहुत कमजोर है। उन्होंने मंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस मंच पर बनारस का एक भी मुस्लिम नेता नहीं है, व्यापारी नाराज हैं।
उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि वह इन व्यापारियों को भरोसा दिलाएं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो व्यापारी हित के लिए क्या करेगी।
शालिनी यादव की तारीफ, रेखा से मांगी माफी
मंडलीय सम्मेलन के दौरान गुलाम नबी ने पार्टी की मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव की तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महासचिव ने एक बार फिर वाराणसी मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच रामनगर पालिका परिषद की चेयरमैन रेखा शर्मा से माफी मांगी।
उन्होंने कहा कि नेताओं को जेब से रुमाल की तरह प्रत्याशी नहीं निकालना चाहिए। फिर रेखा शर्मा की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि अगर आप इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ कर न जीततीं तो आपके साहस, आपकी क्षमता को कोई नहीं जान पाता। उन्होंने परोक्ष रूप से स्थानीय संगठन को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि चहेतों को टिकट देना बंद करें।