फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress is eradicating hatred but BJP is dividing country Brijlal Khabri in varanasi

Varanasi: कांग्रेस मिटा रही नफरत, BJP बांट रही देश, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बोले- संविधान को बचाना है फर्ज

Sun, 05 Feb 2023 09:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Feb 2023 09:19 PM IST
सार

 यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने रविवार को केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला।  वाराणसी के मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय में उन्होंने कहा कि अगर हम सच्चे भारतीय हैं तो हमारा पहला फर्ज संविधान को बचाना है। 

विज्ञापन
Congress is eradicating hatred but BJP is dividing country Brijlal Khabri in varanasi
कांग्रेस महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नफरत को मिटा रही है वहीं भाजपा देश को धर्म, संप्रदाय के आधार पर बांटने में लगी हुई है। भाजपा सरकार में सिर्फ और सिर्फ हम दो और हमारे दो को प्रश्रय मिलता है। दो बेचते हैं और दो खरीदते हैं। यह देश संविधान और कानून से चलता है लेकिन भाजपा सरकार हमारे संविधान को कमजोर करने का कुचक्र रच रही है। देश के संवैधानिक संस्थानों चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक, सीबीआई, ईडी को भी पंगु बनाने की साजिश हो रही है। 

विज्ञापन


रविवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम सच्चे भारतीय हैं तो हमारा पहला फर्ज अपने देश की आत्मा यानि संविधान को बचाना है। कांग्रेस ने संविधान को हमेशा अपना आदर्श माना है।

विज्ञापन

जातिगत जनगणना के पक्ष में कांग्रेस

उन्होंने कहा कि संविधान में लिखी हुई बातें सिर्फ अक्षर भर नहीं हैं, बल्कि वह हमारे लिए जीवन रेखा हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मूलमंत्र नफरत और डर को मिटाना है। भाजपा सरकार की नजर सिर्फ वोट पर है। उसके लिए महंगाई, बेरोजगारी, रुपये का गिरता स्तर और आम आदमी की दुश्वारियों से कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने लोगों को कर्ज के जाल में उलझा रखा है। लोग आत्महत्या करने को विवश हैं। आंकड़े बताते हैं कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हम जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं। अंत में कहा कि यह जनता है, सब जानती है। जनता दूध का कर्ज भी अदा करना जानती है। 

बृजलाल खाबरी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था

Congress is eradicating hatred but BJP is dividing country Brijlal Khabri in varanasi
संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन स्थित मंदिर में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है। संगत के साथ बैठक उन्होंने लंगर छका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद भी लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संत रैदास जी की शिक्षाओं और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम उनके सपनों के गांव बेगमपुरा को हकीकत में उतार सकते हैं।

संत रैदास पढ़ने से ज्यादा जीवन में ढालने और उस पर चलने का नाम हैं। जब भी मैं संत रैदास को पढ़ता हूं, मुझे उनकी वाणी से आत्म परिष्कार मिलता है। उनकी रचनाएं न सिर्फ एक काल विशेष का अतिक्रमण करती हैं बल्कि आने वाले हजार - हजार वर्षों तक पीढ़ियों को मार्गदर्शन करती रहेंगी। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed