फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress has become a brother-sister party: JP Nadda

UP Assembly Elections : जेपी नड्डा का वार, कहा भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस

Fri, 04 Mar 2022 12:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2022 12:13 AM IST
सार

नड्डा ने कहा कि सभी क्षेत्रीय दल 'परिवारिक' दलों में बदल गए हैं। चाहे वह शिरोमणि अकाली दल हो, सपा हो, टीएमसी, वाईएसआर, राकांपा या फिर शिवसेना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब न तो भारतीय है और न ही राष्ट्रीय, यह कुछ क्षेत्रों तक सीमित है और लोकतांत्रिक भी नहीं है। सिर्फ बीजेपी ही राष्ट्रवादी पार्टी है।

विज्ञापन
Congress has become a brother-sister party: JP Nadda

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कहा कि आज सारी पार्टियां क्षेत्रीय और पारिवारिक पार्टी बन गई हैं। कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है, लेकिन भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और परिवार तीसरे स्थान पर आता है। बनारस सहित पूरे पूर्वांचल एवं प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि सभी क्षेत्रीय दल 'परिवारिक' दलों में बदल गए हैं। चाहे वह शिरोमणि अकाली दल हो, सपा हो, टीएमसी, वाईएसआर, राकांपा या फिर शिवसेना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब न तो भारतीय है और न ही राष्ट्रीय, यह कुछ क्षेत्रों तक सीमित है और लोकतांत्रिक भी नहीं है। सिर्फ बीजेपी ही राष्ट्रवादी पार्टी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से महमूरगंज में आयोजित प्रबुद्ध समागम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुच्छेद 370 पर विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा कि कश्मीर में महिला सुरक्षा बिल को पास करवाया। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मंत्र को चरितार्थ करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर और विकास के स्वरूप में राष्ट्रीय स्तर पर जो परिवर्तन हुआ वह भाजपा सरकार की ही देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांगठनिक विस्तार पर कहा कि सेवा करते हुए आज हमारा परिवार 18 करोड़ तक पहुंच गया है। पीएम मोदी ने इस देश की ताकत को समझा। हम किसी भी काम में हाथ डालेंगे तो रिकार्ड बनेगा ही। पुरानी वैश्विक बीमारियों की दवाई आने में 20 से 35 साल लग जाते थे और कोरोना की वैक्सीन मात्र पांच महीने में तैयार हुई और हमने पूरे विश्व को वैक्सीन दी।


नड्डा ने कहा कि ऐसी सशक्त सरकार के लिए आप शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लें और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल, डॉ. शशिकांत दीक्षित, पद्मश्री रजनीकांत, कर्नल विनय ब्याला, डॉ. एस के सिंह, प्रो. रचना दुबे,डॉ. सुनील कुमार मिश्र, पूजा दीक्षित, जयदीप सिंह उपस्थित थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed