फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress had won four seats in the first assembly elections

विधानसभा के पहले चुनाव में चार सीटों पर जीती थी कांग्रेस

Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress had won four seats in the first assembly elections
विभिन्न चुनावों में जिले की विधानसभा सीटों का स्वरूप अलग-अलग था। देश की आजादी के बाद पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ। उस समय जिले से आठ विधायक चुने गए थे। हालांकि यहां सात ही विधानसभा क्षेत्र थे जिसमें सैदपुर विधानसभा दो सदस्यीय थी। एक सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थी तो दूसरी दूसरी सीट सामान्य थी।
विज्ञापन

वहीं, गाजीपुर मध्य क्षेत्र के अंतर्गत मुहम्मदाबाद उत्तरी-पश्चिमी, मुहम्मदाबाद उत्तरी-पूर्वी, मुहम्मदाबाद दक्षिणी सीट आती थी। इसके अलावा गाजीपुर पश्चिमी, गाजीपुर दक्षिणी-पूर्वी और गाजीपुर दक्षिण-पश्चिम सीट थी। 1952 के विधानसभा चुनाव में कुल आठ सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर सोसलिस्ट पार्टी का कब्जा रहा। जबकि सैदपुर की सामान्य सीट पर निर्दल प्रत्याशी कमला सिंह विजयी हुए थे। कांग्रेस से जीतने वाले प्रत्याशियों में विजय शंकर प्रसाद, विश्वनाथ सिंह गौतम, वशिष्ठ नारायण शर्मा और देवराम शामिल हैं। सोसलिस्ट पार्टी से जमुना सिंह, शिवपूजन राय और भोला जीते थे। सैदपुर अनुसूचित जाति सीट से देवराम को जीत मिली थी।
विज्ञापन

0
पहले विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायक
341 मुहम्मदाबाद उत्तरी - पश्चिमी जमुना सिंह ( सोसलिस्ट )
342- मुहम्मदाबाद उत्तरी - पूर्वी शिवपूजन राय ( सोसलिस्ट )
343 - मुहम्मदाबाद दक्षिणी - विजय शंकर प्रसाद ( कांग्रेस )
344- गाजीपुर पश्चिम - विश्वनाथ सिंह गौतम ( कांग्रेस )
345- गाजीपुर दक्षिणी - पूर्वी वशिष्ठ नारायण शर्मा ( कांग्रेस)
346- गाजीपुर दक्षिणी - पश्चिमी भोला ( सोसलिस्ट )
347 (1) सैदपुर अनुसूचित जाति - देवराम ( कांग्रेस)
347 (2) सैदपुर सामान्य - कमला सिंह ( निर्दल )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed