फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi reached varanasi meet caa nrc protesters

प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र आईं, और इस तरह साध गईं एक तीर से कई निशाने

Sat, 11 Jan 2020 09:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jan 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi reached varanasi meet caa nrc protesters
सीएए के प्रदर्शनकारीयों से वाराणसी में शुक्रवार को श्रीमठ में बातचीत करती प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

दुनिया को सामाजिक समरसता देने वाली रैदास और कबीर की धरा से कांग्रेस अपनी सियासत को धार देने में जुटी है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को हवा देने शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की।

विज्ञापन


रविदास मंदिर से शुरू यात्रा का उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर पर समापन किया। पंचगंगा घाट स्थित श्री मठ (रामानंदाचार्य के आश्रम) की छत पर सीएए के विरोध में जेल गए लोगों से बात की। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


सदियों पहले काशी में रामानंदाचार्य के आश्रम में अलग-अलग जातियों के 12 शिष्यों ने पूरी दुनिया को ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी तमाम खाइयों को पाटने का संदेश दिया था। कांग्रेस की विरासत संजोने निकलीं प्रियंका भी रविदास और कबीर से सीधा रिश्ता जोड़कर हिंदुओं के साथ ही मुस्लिमों में भी पैठ बनाने की कोशिश में हैं। भाजपा को चुनौती देने के साथ ही वे अपनी जमीन मजबूत करने के लिए यह नया दांव चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस अपने बिखरे वोट बैंक को संजोने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। देशभर में सीएए पर हो रहे विरोध में एक समुदाय के लोग ही शामिल रहे, मगर वाराणसी में 19 दिसंबर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के गेट से छात्रों ने विरोध मार्च किया था।

ऐसे में कांग्रेस इन छात्रों के जरिए इस विरोध को हवा देने की भी कोशिश करेगी। कांग्रेस का यह दांव कितना सफल होगा, यह तो भविष्य बताएगा। फिलहाल रविदास मंदिर, श्रीमठ और काशी विश्वनाथ मंदिर के जरिए हिंदू समाज में भी अपनी पैठ बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed