फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress demands opening of Teliyana Gate for Taziya processions

Varanasi News: ताजियों के लिए तेलियाना फाटक खोलने की कांग्रेस ने की मांग

Fri, 26 Jun 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Congress demands opening of Teliyana Gate for Taziya processions
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मुहर्रम के दौरान तेलियाना रेलवे फाटक खोलने की मांग की है। उन्होंने पुलिस आयुक्त, जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन से यह अपील की है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि काजी सादुल्लापुरा और रांगे वाली सहित अन्य ताजियों का जुलूस 200 साल से ज्यादा समय से अलईपुरा, तेलियाना फाटक होते हुए सरैया स्थित कर्बला जाता रहा है। अंडरपास बनने के बाद फाटक बंद होने से यह पुरानी परंपरा बाधित हुई है। वाराणसी की गंगा-जमुनी तहजीब और धार्मिक परंपराएं सदियों पुरानी हैं। वैकल्पिक मार्ग कज्जाकपुरा फ्लाईओवर से बड़े ताजियों को ले जाना जोखिम भरा है। ताजियादारों ने बताया कि यह मार्ग धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप भी नहीं है। कर्बला क्षेत्र के ऊपर से ताजिया ले जाने पर आपत्ति व्यक्त की जा रही है। शहर के ताजियादार और अंजुमनें कई महीनों से प्रशासन से फाटक खोलने का अनुरोध कर रही हैं। यह मांग साल में सिर्फ एक बार निकलने वाले इन जुलूसों के लिए है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से सभी पक्षों से संवाद स्थापित करने को कहा है। उन्होंने तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने और पारंपरिक राह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed