फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress demands implementation of women reservation soon Maharashtra MLA Praniti Shinde attacks BJP governme

वाराणसी: कांग्रेस ने की महिला आरक्षण जल्द लागू करने की मांग, महाराष्ट्र की विधायक ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

Fri, 29 Sep 2023 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 09:08 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचीं महाराष्ट्र कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व सोलापुर से विधायक प्रणिती शिंदे ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। साथ ही भाजपा सरकार पर हमला बोला

विज्ञापन
Congress demands implementation of women reservation soon Maharashtra MLA Praniti Shinde attacks BJP governme
वाराणसी में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रणिती शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी पहुंचीं महाराष्ट्र कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व सोलापुर से विधायक प्रणिती शिंदे ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। साथ ही भाजपा सरकार पर हमला बोला। वाराणसी जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पराड़कर भवन हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रणिती शिंदे ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण का बिल सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में पास करा लिया है। कांग्रेस ने भी इसकी वकालत की। अब भाजपा सरकार इस बिल को लागू करने से कतरा रही है। वर्तमान चुनाव में ही महिला आरक्षण बिल को लागू किया जाए।

विज्ञापन

शुक्रवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान परिणिति शिंदे ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर केंद्र सरकार महिलाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। भारतीय नारी को किसी की दया या उपकार की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की संवैधानिक लड़ाई लड़ी है।

विज्ञापन


1989 में स्व. राजीव गांधी ने सर्वप्रथम महिलाओं को वोट देने तथा स्थानीय निकाय चुनावों और पंचायत चुनावों में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की साहसिक पहल की। कहा कि आखिर वह कौन सी वजह है कि जो महिला बिल पास करने के लिए सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाती है पर बिल पास होने के बावजूद वह उसे सन 2029 में यानी दस साल बाद लागू करने की बात करती है। सरकार इस बिल से सिर्फ 2024 के चुनावों में राजनैतिक लाभ लेना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed