फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress

डॉ. राजेश मिश्रा बने केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य

Sat, 12 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
congress
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पूर्व तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से समिति की सूची जारी की गई। इसके पूर्व कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए घोषणापत्र समिति समेत कुल सात समितियों का गठन किया था। इसमें पूर्वांचल से भी तीन बड़े चेहरे पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को जगह दी गई थी। इसमें पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का पंचायती राज समिति का सदस्य बनाया गया था। पूर्व सांसद सड़क हादसे में घायल होने के बाद अभी स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में जन-जन के मन तक पहुंचेगी। पार्टी नए उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed