{"_id":"638514024bdee127d40a2fc5","slug":"confluence-of-sur-laya-and-taal-in-kashi-tamil-sangamam-varanasi-news-vns685962319","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी तमिल संगमम में सुर, लय और ताल का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी तमिल संगमम में सुर, लय और ताल का संगम
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में सोमवार को सुर, लय ताल का संगम देखने को मिला। काशी के कलाकारों ने शहनाई वादन किया। वहीं, संतूर की लहरियां भी बिखरीं। तमिलनाडु के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और तालियां बटोरीं।
बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत उस्ताद फतेह अली खां द्वारा शहनाई वादन से हुई। इसके बाद बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र कुमार सारंग ने संतूर पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। नाटक वेलू नाचियार का मंचन एस शांति समूह ने किया।
नाटक तमिलनाडु के शिवगंगा प्रांत की रानी वेलू नाचीयार (1782-90) में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ संघर्ष को दर्शाती है। उन्हें तमिलवासी आज भी गर्व से वीरांगनाई के नाम से याद करते हैं। मूनुस्वामी और उनकी टीम ने पेरियामलम की अद्भुत प्रस्तुति दी। पी सावित्री एवं समूह द्वारा कोलट्टम, थप्पट्टम एवं कुम्मियट्टम लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद जीके वासन ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और संगमम के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
यादगार अनुभव को देखकर हमें खुशी है : पीएम
वाराणसी। सांस्कृतिक संध्या, तमिलनाडु से आए मेहमानों की गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिक्रिया और अनुभव पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर है। सोमवार को पीएम ने तमिलनाडु से आए दल के ट्वीट का जवाब तमिल भाषा में दिया। लिखा कि काशी तमिल संगमम में आपके इस यादगार अनुभव को देखकर खुशी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने दो लोगों के ट्वीट को शेयर किया। नागरिकों ने प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम पर बने सैंड आर्ट की फोटो पोस्ट की थी। इसे प्रधानमंत्री ने भी शेयर किया है।
तमिलनाडु के क्रिकेटर पहुंचे हनुमान घाट
वाराणसी। दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा के नेतृत्व में तमिलनाडु से आई दिव्यांग क्रिकेट टीम सोमवार को महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के हनुमान घाट स्थित आवास पर पहुंची। वहां परिवार के लोगों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दिव्यांग खिलाड़ियों का 15 सदस्यीय दल दो दिन से काशी में है। उनके आवास पर कप्तान सचिन शिवा, उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सोनी, राजा लिंगा सहित 15 लोग मौजूद थे। ब्यूरो
प्रदर्शनी में दिख रही एक भारत-श्रेष्ठ भारत की झलक
काशी तमिल संगमम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से लगी प्रदर्शनी में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की झलक देखने को मिल रही है। महानिदेशक मनीष देसाई के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। जो संगमम में आने वाले तमिल प्रतिनिधिमंडल और काशीवासियों को अपने सुनहरे अतीत से रूबरू करा रहे हैं। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साबित हो रही है। विद्यार्थी ऐतिहासिक घटनाओं और महापुरुषों के बारे में प्रदर्शित सूचनाओं को भी संकलित कर रहे हैं। ब्यूरो
कैंट रेलवे स्टेशन पर हुआ व्यापारियों का स्वागत
वाराणसी। काशी-तमिल संगमम में एर्णाकुलम से व्यापारियों का दल पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सोमवार को आधी रात बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। डमरू, ढोल और पुष्पवर्षा कर 216 मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। मेहमानों के स्वागत में स्टेशन पर रेड कारपेट बिछाया गया था। ब्यूरो