फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   conection broken village after approach road flooded Janeshwar Mishra bridge in ballia

यूपी: बाढ़ की भेंट चढ़ा जनेश्वर मिश्रा सेतु से जुड़ने वाला एप्रोच मार्ग, गावों का संपर्क टूटा

Thu, 03 Oct 2019 03:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
conection broken village after approach road flooded Janeshwar Mishra bridge in ballia
एप्रोच मार्ग का सेतु से संपर्क टूटा। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर चार साल में बनकर तैयार हुआ जनेश्वर मिश्रा सेतु को गावों से जोड़ने के लिए पिछले डेढ़ साल से एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। सेतु से जुड़ने का यही मार्ग है, जिससे लोग गंगा के इस पास से उस पार जाया करते हैं। लेकिन अब यह भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


जनेश्वर मिश्रा सेतु 2015 से 2019 तक बनकर तैयार हुआ था। पुल से जोड़ने के लिए पुल की उत्तर दिशा में 25 फीट ऊंचा एप्रोच मार्ग(बांध) बनाया जा रहा था, जो 15 फीट तक बनाया जा चुका था। यहीं से लोगों का गंगा पार इलाकों में संपर्क हो पाता था।
विज्ञापन


पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण भारी जल दबाव के चलते यह बांध बह गया। अचानक गिर जाने से पुल और एप्रोच मार्ग का संपर्क सेतु से बिल्कुल टूट सा गया है।

मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी का बहाव उत्तर की दिशा में होने के कारण एप्रोच मार्ग पर काफी दबाव पड़ा, जिससे एप्रोच मार्ग टूट गया। अधिकारियों ने कहा कि लगभग पचास लाख की क्षति हुई है। सेतु बन कर तैयार हो गया था। एप्रोच मार्ग का निर्माण का कार्य पिछले डेढ़ वर्षों से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed