फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   condition of zonal hospital

मंडलीय अस्पताल में डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी

Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
condition of zonal hospital
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में डायरिया से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में 20 बेड वाले चिल्ड्रेन वार्ड के बच्चों से भरने के बाद बुधवार को कुछ बच्चों को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों की सेहत की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर वाले मरीजों की संख्या भी इन दिनों अस्पताल में बढ़ी है। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों में जन्म से एक साल के भीतर से लेकर दस साल से कम उम्र के बच्चे अधिक हैं। इसमें उल्टी दस्त के साथ ही वजन कम होने, गले में संक्रमण वाले बच्चे भी है। बुधवार को भी तीन बच्चों को भर्ती किया गया। एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड नंबर तीन को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर यहां भी बच्चों को भर्ती किया जाएगा। चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को भी बच्चों की देखरेख के साथ ही यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक उल्टी, दस्त वाले बच्चों की संख्या है। चिल्ड्रेन वार्ड के अलावा प्राइवेट वार्ड में भर्ती बच्चों की सेहत की मॉनीटरिंग की जा रही है। परिवार के लोगों को भी सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। - डा.एसपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखे ख्याल
- बच्चों की साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी॥
- गर्मी अधिक है, इसलिए मौसम में बदलाव को देखते हुए निगरानी जरूरी।
- बाहर के सामान खाने-पीने से बचना चाहिए।
- घर में ओआरएस के पैकेट जरूर रखें, दस्त होने पर बच्चों को दिया जा सके।
- किसी तरह की परेशानी पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed