फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Concept of legal journalism is good, exemplary for the state

Varanasi News: विधिक पत्रकारिता की परिकल्पना अच्छी, प्रदेश के लिए अनुकरणीय

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Concept of legal journalism is good, exemplary for the state
वाराणसी। कलक्ट्रेट परिसर स्थित डाक्टर राजेंद्र प्रसाद भवन में विधिक पत्रकार एसोसिएशन के नवीनीकरण कार्यालय का उद्घाटन हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज वाराणसी सिद्धार्थ वर्मा व न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को किया। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि विधिक पत्रकारिता का कॉन्सेप्ट बहुत ही अच्छा और अपने आप में एक अलग उदाहरण है। न्यायालय में इस प्रकार की संस्था से समाचारों में पारदर्शिता और एकरूपता आएगी। न्यायमूर्ति नलिन श्रीवास्तव व जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने भी विधिक पत्रकार एसोसिएशन जैसी संस्था न्यायालय परिसर में होने पर खुशी जाहिर की। विधिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष मेराज फारुकी जुग्गन ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम मिश्रा ने किया। इस दौरान अपर जिला जज संजीव सिन्हा, जिला जज के समकक्ष अश्वनी दुबे तथा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed