{"_id":"6467c95ac3be4721b60e3376","slug":"complete-the-arrangements-for-khelo-india-university-games-varanasi-news-c-20-vns1013-213928-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की व्यवस्थाएं मुकम्मल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की व्यवस्थाएं मुकम्मल करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया। बीएचयू में होने वाले आयोजन स्थलों की व्यवस्था देखी और मातहतों से व्यवस्था मुकम्मल कराने को कहा। बीएचयू के इंडोर स्टेडियम, क्रीड़ा मैदान, गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। रेलवे, बस स्टेशन, एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाने को कहा। साथ ही कैटरिंग, ट्रैफिक, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को अच्छी व्यवस्था करने पर जोर दिया।
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ लखनऊ और समापन तीन जून को बनारस में होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बनारस में दो खेल होंगे। 26 से 29 मई तक कुश्ती और 1 से 3 जून तक योगासन प्रतियोगिता होगी। कुल 240 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन