{"_id":"682ad1155e64a06b210ee031","slug":"complete-necessary-work-of-ganjari-stadium-before-rains-in-varanasi-commissioner-inspected-gave-instructions-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बारिश से पहले पूरा कराएं गंजारी स्टेडियम के जरूरी कार्य, कमिश्नर ने किया निरीक्षण; दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बारिश से पहले पूरा कराएं गंजारी स्टेडियम के जरूरी कार्य, कमिश्नर ने किया निरीक्षण; दिए निर्देश
Mon, 19 May 2025 12:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 12:05 PM IST
सार
वाराणसी के कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कामों को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि काम की गुणवत्ता तयअनुसार होनी चाहिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ganjari Stadium Varanasi: मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि जरूरी निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने एनएचएआई, यूपीसीए और स्थानीय अधिकारियों को समय-समय पर कार्यों की माॅनीटरिंग करते रहने को कहा। मंडलायुक्त ने बारिश में जमा भराव की चुनाैती से निपटने की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि यूपीसीए ने यहां उचित वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की है। लेकिन, आपातकालीन स्थिति में अतिरिक्त जल निकासी की जरूरत पर जोर दिया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि आसपास तालाब की तलाश करें ताकि वहां अतिरिक्त वर्षा जल का संचय किया जा सके। बिजली कनेक्शन के लिए बिजली बोर्ड कार्यालय से भी चर्चा की।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माण स्थल पर विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। किसी प्रकार की लापरवाही या देरी न हो।
यह स्टेडियम न केवल पूर्वांचल के खेल क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, बल्कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी के साथ ही पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि मानसून से पहले अधिकतम संरचनात्मक कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि बारिश के मौसम में निर्माण कार्य बाधित न हो।