{"_id":"675729cb82d56227400bfe1b","slug":"complete-important-work-power-outage-varanasi-today-know-timing-kashi-vidyapith-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : निपटा लें घर के जरूरी के काम..., वाराणसी के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली; जानें टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : निपटा लें घर के जरूरी के काम..., वाराणसी के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली; जानें टाइमिंग
Tue, 10 Dec 2024 04:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:03 AM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग एक बार फिर कई इलाकों में काम करेगा। इसको लेकर शहर और गांव में बिजली कट रहेगी। इसके लिए टाइमिंग भी बनाई गई है।
विज्ञापन
वाराणसी के कई इलाकों में कटेगी बिजली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए करवाए जा रहे कार्यों के तहत मंगलवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इसमें शहर में काशी विद्यापीठ विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी के ब्रेकर को बदला जाएगा।
विज्ञापन
इस उपकेंद्र से जुड़े विद्यापीठ, छित्तूपुर, पितरकुंडा, लल्लापुरा, हरिनगर, आईपाल, बादशाहबाग फीडर से 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यापीठ, फातमान रोड, बादशाहबाग, पिशाचमोचन, शास्त्रीनगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा हरहुआ क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र हरहुआ के अकला फीडर से 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लोढ़ान, वीरापट्टी,सिकंदरपुर, खानपुर, सरसवां, परमानंदपुर, होलापुर आदि गांवों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन