{"_id":"5fddb84238158619302b6213","slug":"complete-construction-of-rudraksha-convention-center-by-31-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हर हाल में 31 मार्च तक कराएं पूरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हर हाल में 31 मार्च तक कराएं पूरा'
Sat, 19 Dec 2020 01:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बोले शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वाराणसी में विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से साप कहा कि जापान के सहयोग से काशी में बनने वाले 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर' के निर्माण कार्य में एक बार देरी हो चुकी है, अब आगे देरी न हो।
विज्ञापन
31 मार्च तक हर हाल में इसे पूरा कराया जाए और हर हफ्ते इसकी रिपोर्ट भेजी जाए। नए साल में प्रधानमंत्री मोदी काशीवासियों को 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर' की सौगात देंगे। यह रूद्राक्ष सेंटर काशिवासियों के लिए कई तरह से लाभकारी होगा।
विज्ञापन
इस कन्वेंशन सेंटर की कई खासियतें हैं। 186 करोड़ की लागत से तैयार इस हाईटेक कन्वेंशन सेंटर में लगने वाली कुर्सियां वियतनाम से मंगवाई गई हैं। कन्वेंशन सेंटर के चारों ओर आकर्षक गार्डन तैयार होगा। इसके अलावा बेसमेंट में 120 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। कन्वेंशन सेंटर में देशी संग विदेशी गीत, संगीत, नाटक और प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेंगे। कन्वेंशन सेंटर के बाहरी हिस्से में 108 बड़े रुद्राक्ष लगाए गए हैं, जो कि एल्यूमुनियम के बने हैं।