{"_id":"63a09b5efa5c9d14a81a9c28","slug":"complaints-of-hanging-wires-and-low-voltage-varanasi-news-vns689432459","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तार लटकने और लो वोल्टेज की आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तार लटकने और लो वोल्टेज की आईं शिकायतें
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से सभी विद्युत उपकेंद्रों पर सोमवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कोई तार लटकने की तो कोई लो वोल्टेज की शिकायत लेकर पहुंचा। बिजली निगम के अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण कराने का दावा किया।
जिलेभर के विद्युत उपकेंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। सिगरा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर योगनगर निवासी मनोहर शर्मा तार लटकने की शिकायत लेकर पहुंचे। जिनके शिकायत निस्तारण के लिए लाइनमैन को भेजने की बात कही गई। इसी तरह महमूरगंज निवासी विजय कुमार शर्मा ने मीटर से तार लटकने की शिकायत की। राजेेश्वरी नगर निवासी नीरज अग्रवाल लो वोल्टेज की शिकायत लेकर पहुंचे। इस मौके पर जेई अरविंद राय, अमिताभ श्रीवास्तव, हरेराम मौजूद रहे।
विद्युत उपकेंद्र चौकाघाट पर लेबर कॉलोनी निवासी कन्हैया लाल, ईश्वरगंगी निवासी पन्ना लाल और पिथरिया पोखरी निवासी उषा देवी ने बिजली का बिल गलत आने की शिकायत की। अधिशासी अभियंता नीरज पांडेय ने बताया कि तीनों शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, नरिया निवासी राजेश कुमार पांडेय ने शिकायत की है कि वे न तो ब्लोअर यूज कर रहे हैं और न ही हीटर, फिर भी उनका दस हजार रुपये एक माह का बिल आया है। अधिकारियों ने उन्हें दो मिनट का वीडियो लेकर आने को कहा। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिलेभर में 45 शिकायती प्रार्थना पत्र मिलेे, जिनमें 42 का निस्तारण कर दिया गया। ज्यादातर शिकायतें मीटर और बिजली बिल से जुड़ी रहीं।