{"_id":"67485501d372bff15c0712e3","slug":"complaint-of-fraud-agriculture-minister-women-farmers-raised-issue-of-shop-allotment-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री से धांधली की शिकायत : महिला किसानों ने दुकान आवंटन उठाया मुद्दा, बोलीं- प्रधान ने किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री से धांधली की शिकायत : महिला किसानों ने दुकान आवंटन उठाया मुद्दा, बोलीं- प्रधान ने किया खेल
Thu, 28 Nov 2024 05:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:03 PM IST
सार
Varanasi News : बड़ाैरा बाजार में किसान महिलाओं ने दुकान आवंटन को लेकर अपनी बात रखी। कृषि मंत्री से ग्राम प्रधान की शिकायत की। इसको लेकर महिलाओं ने अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
हाॅट बाजार का उद्घाटन करते सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को बड़ाैरा बाजार के हॉटबाजार का लोकार्पण किया। इसके बाद महिला किसानों ने दुकान के आवंटन में पैसा लेकर ग्राम प्रधान पर धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस दाैरान महिला किसान राजकुमारी ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा दुकान के आवंटन के लिए 2000 रुपये लिए गए। दुकान नंबर सात आवंटित दिया गया। इसके बाद मैंने दुकान में ताला लगा दिया, लेकिन बीती रात ग्राम प्रधान ने इसे तोड़कर अपने करीबी को आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी महिला किसान शकीला ने भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने पैसा लेकर मुझे दुकान का आवंटन किया था लेकिन अब उसे दूसरे को आवंटित कर दिया गया। दुकान आवंटन के मामले में जब जिला कृषि अधिकारी संगम मार्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन