फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   complaint against shahrukh khan for upcoming movie raees

'रईस' के ट्रेलर को लेकर शाहरुख के खिलाफ परिवाद

Sat, 10 Dec 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
complaint against shahrukh khan for upcoming movie raees
रईस खान - फोटो : amar ujala

सुपर स्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। ट्रेलर में दिखाए जा रहे एक दृश्य को लेकर जौनपुर जनपद के दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को परिवाद दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


जौनपुर के पुरानी बाजार निवासी सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सैय्यद शहंशाह हुसैन ने रईस फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया, अभिनेता शाहरुख खान, निर्माता गौरी खान, फरहान अख्तर, रितेश सिंह वानी व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन


सैय्यद शहंशाह हुसैन का कहना है कि रईस के ट्रेलर में शाहरुख खान को अलम के जुलूस के ऊपर से हवा में कूदते दिखाया गया है। यह दृश्य शिया समुदाय के पवित्र अलम-ए-मुबारक की तौहीन की श्रेणी में आता है। इससे शिया समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं है। बता दें कि ‘रईस’ 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शख्स की कहानी को दर्शाया गया है जिसे एक कड़क पुलिस अफसर तबाह कर देता है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी इस फिल्म के ज़रिये बॉलीवुड में कदम रखा है।

शाहरुख के अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ‌25 जनवरी 2017 को फिल्म रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed