{"_id":"5d790e158ebc3e013662a447","slug":"complaint-against-bjp-mla-surendra-singh-for-threatening-govt-official-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर अधीक्षण अभियंता को जान से मारने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर अधीक्षण अभियंता को जान से मारने का आरोप, मामला दर्ज
Wed, 11 Sep 2019 08:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 11 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत वितरण के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जेई का तबादला न करने पर शहर कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि वह मेरी हत्या भी करवा सकते हैं। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मामला सही पाया गया तो बैरिया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभियंता की शिकायत के अनुसार बैरिया विधायक फोन करके अवर अभियंता कमलेश का स्थानांतरण करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
वहीं बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में जले 13 ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए मैंने अपनी निधि से धनराशि दी थी लेकिन बैरिया में तैनात जेई ने एक भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया। वह किसी का फोन तक नहीं उठाता है। उसके स्थानांतरण के लिए मैंने अधीक्षण अभियंता से निवेदन किया था। मैं जनता का सेवक हूं, जनता के लिए काम नहीं करूंगा तो किसके लिए करूंगा लेकिन अधीक्षण अभियंता ने उल्टे मुझ पर ही धमकी देने का आरोप लगा दिया, जो पूरी तरह मिथ्या है। डीएम से मिलकर आज जेई कमलेश का स्थानांतरण करवा दिया है।