फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Competitive examinations will be held on four days in May maximum of seven days in June and three days in July

UP: मई में चार, जून में सर्वाधिक सात, जुलाई में तीन दिन होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं; शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी

Tue, 12 May 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 03:24 PM IST
सार

मई महीने में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत प्रवक्ता परीक्षा से हुई। बीते 9 और 10 मई को जिले के 35 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 23743 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद 21 मई को लेखपाल की मुख्य परीक्षा है। 

विज्ञापन
Competitive examinations will be held on four days in May maximum of seven days in June and three days in July
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की इन तीन महीनों में लगातार हर सप्ताह परीक्षाएं होंगी। मई के अलावा जून में होने वाली गर्मी की छुट्टियां शिक्षकों को नहीं मिल पाएंगी। छुट्टियों के दौरान शिक्षक या तो जनगणना की ड्यूटी में लगे होंगे या फिर इन प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में। जारी कैलेंडर के अनुसार मई महीने में 3, जून में सर्वाधिक 7 और जुलाई में 3 दिन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


मई महीने में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत प्रवक्ता परीक्षा से हुई। बीते 9 और 10 मई को जिले के 35 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 23743 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद 21 मई को लेखपाल की मुख्य परीक्षा है। इसके तीन दिन बाद सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, मई के अंत में सहायक आचार्य राजकीय विद्यालय की परीक्षा और बीएड की परीक्षा होगी। ऐसे ही जून के पहले सप्ताह में टीजीटी की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


इसके बाद सीएनईटी 2026, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा होगी। जून के मध्य में प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा होगी। वहीं, जुलाई में यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे मनाएंगे छुट्टी, शिक्षक गिनेंगे घर

केंद्र सरकार की ओर से जनगणना कराई जा रही है। स्व जनगणना की प्रक्रिया शुरू है। इसके बाद 17 मई से 20 जून तक शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गर्मी की छुटि़्टयों में शिक्षक निंरतर ड्यूटी करेंगे।
 
परीक्षा का नाम - तिथि - पाली

  • लेखपाल मुख्य परीक्षा- 21 मई 2026 - एक पाली
  • सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 24 मई 2026 - दो पाली में
  • सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय परीक्षा 2025- 31 मई 2026 - एक पाली
  • बीएड परीक्षा- 31 मई 2026
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- 03 और 04 जून 2026 - दो पालियों में
  • सीएनईटी 2026- 06 जून 2026- एक पाली में
  • आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025- 08, 09 और 10 जून 2026 - प्रतिदिन दो पालियों में
  • प्रवक्ता पुरुष व महिला राजकीय इंटर कॉलेज- 14 जून 2026 - एक पाली में
  • यूपीटीईटी 2026- 02, 03 और 04 जुलाई 2026 - प्रतिदिन दो पालियों में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed