{"_id":"6674187030675d4806088aa3","slug":"competitions-of-22-sports-will-be-held-at-sigra-stadium-from-august-in-varanasi-pm-narendra-modi-had-inspected-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में अगस्त से होंगी 22 खेलों की प्रतियोगिताएं, PM Modi ने किया था निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में अगस्त से होंगी 22 खेलों की प्रतियोगिताएं, PM Modi ने किया था निरीक्षण
Thu, 20 Jun 2024 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:24 PM IST
सार
Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में बैडमिंटन, स्क्वैश, पूल बिलियर्ड्स, बास्केटबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स, रेसलिंग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग आदि खेलों का अभ्यास और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिगरा स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके संचालन के लिए संस्था चयन की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक जुलाई तक संस्था का चयन हो जाएगा। अगस्त से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू होगा।
विज्ञापन
इस दौरान 22 इंडोर-आउटडोर खेलों के आयोजन किए जाएंगे। वहीं, एनसीओई सेंटर में कॉबेट खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी। 18 जून को वाराणसी दौरे पर आए पीएम ने इसका निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
स्टेडियम के पहले फेज का उद्घाटन पीएम मोदी कर चुके हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे फेज में दो सौ बेड के दो छात्रावास, क्रिकेट अभ्यास पिच, लाॅन टेनिस और एनसीओई सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्टेडियम में वॉकिंग ट्रैक का निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। यहां मल्टीलेवल-मल्टीस्पोर्ट्स इंडोर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
कॉम्प्लेक्स में एक ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, एक वार्म-अप पूल और दो हजार दर्शकों की क्षमता की दर्शक दीर्घा बनाई गई है। साथ ही जिम, कैफे, लाउंज आदि का भी निर्माण कराया गया है तथा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बैंक्वेट हॉल, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी आदि की भी सुविधा है। कॉम्प्लेक्स का निर्माण स्टील स्ट्रक्चर के साथ डेक स्लैब सिस्टम, मॉड्यूलर इंसुलेटेड फ्रेम की अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है।