फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Companies should give details of progress of setting up oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रगति का ब्योरा दें कंपनियां

Fri, 04 Jun 2021 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Companies should give details of progress of setting up oxygen plant
तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अस्पतालों में प्लांट लगाकर ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनियों से ब्योरा मांगा है। ऑक्सीजन प्लांट, आपूर्ति और सिलिंडरों की उपलब्धता को लेकर हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कंपनियों को पत्र के माध्यम से जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने पूछा कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सिविल कंस्ट्रक्शन का कार्य कहां तक पहुंचा। बताया गया कि आराजीलाइन एवं गंगापुर में सिविल कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कार्य चार दिनों में पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं, उनमें संविदा के आधार पर एक-एक टेक्नीशियन रख लिए जाएं। डीएम ने शेष बचीं आठ सीएचसी में 10 दिनों के अंदर ऑक्सीजन पाइप लाइन का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। कामरूप ऑक्सीजन प्लांट को बिजली कनेक्शन देने और रामनगर, चंदौली के ऑक्सीजन प्लांट का रिव्यू करने का निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिया।
विज्ञापन

यह है स्थिति
दीनदयाल अस्पताल में 613 एलपीएम का एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा चुका है। एक और लगाने की प्रक्रिया चल रही है। ईएसआईसी अस्पताल में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है। रिलायंस कंपनी की ओर से एक और प्लांट स्थापित किया जा रहा है। एसएसपीजी कबीरचौरा अस्पताल में 1000-1000 एलपीएम के दो प्लांट लगाए जा रहे हैैं। ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिले में कुल 18 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed