फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   communal violence again in ghazipur

गाजीपुर में दूसरे दिन भी दो समुदायों के बीच बवाल, आरा मशीन फूंकी

Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
communal violence again in ghazipur
गाजीपुर जिले के गौसपुर बुजुर्गा गांव में गुरुवार की देर रात दो समुदायों के बीच हुआ विवाद फिर बढ़ गया। पूरे दिन माहौल शांत रहने के बाद शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक समुदाय के सैकड़ों लोग बाजार में पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। एक आरा मशीन फूंक दी।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंचे पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा व कई थानों की पुलिस ने मामले को किसी तरह संभाला। देर रात तक पुलिस गांव में गश्त कर रही थी। गांव के मुहम्मद वाशिद और उसके मित्रों ने पानी के छींटे पड़ने पर लखंदर राजभर की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों तरफ से तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। इस दौरान कोतवाल भी घायल हो गए थे। शुक्रवार को दिन भर स्थिति सामान्य रहने के बाद शाम को फिर एक समुदाय के लोगों ने रात नौ बजे बाजार में पहुंच कर ईट- पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में ठेलों को पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया।  एक दुकान के दरवाजे को ईंट से मारकर तोड़ दिया। तीन गुमटियों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही आरा मशीन में आग लगा दी। पीएससी के जवान लाचार रहे। क्योंकि उपद्रव करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कप्तान और कई थानों की पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल स्थित सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed