गुजरात के सीएम के ग्रीन हाउस से हटाया गया शौचालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सदाकाल गुजरात उत्सव में भाग लेने के लिए अाज काशी आ रहे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के लिए अस्सी घाट पर बनाए गए ग्रीन हाउस से आज शौचालय को हटा दिया गया।
गंगा जी से चंद कदम की दूरी पर शौचालय बनाने का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया था। इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने आज शौचालय को हटा दिया। हालांकि वाश बेसिन अभी भी लगा हुआ है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि गंगा जी की हम मां की तरह पूजा करते हैं । गंगा जी के ठीक बगल में शौचालय बनाना उचित नहीं है। इससे शौचालय का पानी गंगा जी में जा सकता है। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए आयोजकों ने ग्रीन हाउस से शौचालय को हटा लिया।
विरोध करने वालों में बीएचयू के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता अरविंद पटेल कांग्रेस के रवि मिश्रा, इम्तियाज अली, राकेश कुमार आदि प्रमुख रहे ।