फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commissnor

लापरवाह अधिकारियों से लिया जाएगा स्पष्टीकरण

Mon, 01 Jun 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
commissnor
वाराणसी। शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बैठक कर मातहतों को निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता से कहा कि समस्याओं को चिन्हित कर इसका इस्टीमेट तैयार कर लें। धनराशि के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। नगर आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता से लापरवाह अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने को कहा। दूषित पेयजल और अन्य किसी कारण से पेयजल लाइनों को कोई डिस्टर्ब करे तो उसके खिलाफ एफआईआर कराएं। बगैर जलकल को सूचना दिए कनेक्शन के लिए खुदाई करने वालों पर एफआईआर कराएं। नगर आयुक्त ने गंगा प्रदूषण के परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित किया कि श्रम विभाग से श्रमिकों की सूची प्राप्त कर लें इन्हें फोन कर इनसे काम ले। बैठक में सिस एवं ट्रांस वरुणा क्षेत्र के ऐसे स्थल जहां तकनीकी कमियों के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। बड़ी गैवी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है। नगर आयुक्त ने मातहतों से कहा कि लेबर कालोनी एवं चौकाघाट की टंकियों की खराबी दूर किया जाए।
विज्ञापन

आईडीएच स्थित पानी टंकी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। जिसके कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है । कमियों को दूर कराने को कहा। गोपाल बाड़ा स्थित जलाशय परिसर में अवैध रूप से पशुपालकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुन्दरपुर पानी टंकी की सफाई, मलदहिया टंकी को टैप किया जाए। मेधा कन्स्ट्रक्शन के स्थानीय परियोजना प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि कई टंकियों में पानी भरा जा रहा है लेकिन उससे जलापूर्ति नहीं हो रही है। जल निगम को निर्देशित किया कि रविवार तक इन टंकियों की सूची जलकल महाप्रबंधक को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़िया, पांडेपुर में पानी की समस्या को दूर कराने के लिए जल निगम को निर्देशित किया। दूषित पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए भी निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने डीएम को फोन पर जानकारी दी कि पेयजल की समस्या से जुड़े कुछ मामले पेंडिंग हैं उनका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed