फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner appeal to people to not come in varanasi due to spreading corona

वाराणसी कमिश्नर की अपील: यहां आने से करें परहेज, बढ़ रहा कोरोना

Wed, 14 Apr 2021 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Apr 2021 03:42 PM IST
सार

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने लोगों से वाराणसी न आने की अपील की है।
हर दिन निकल रहे 1500 से ज्यादा कोरोना के मामला।
मंदिरों में कोरोना जांच रिपोर्ट के बिना प्रवेश नहीं।
 

विज्ञापन
Commissioner appeal to people to not come in varanasi due to spreading corona
varanasi ghat - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी में हर दिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां दिन में 1500 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। अब कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने लोगों से वाराणसी न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों अपील है कि यहां आने से फिलहाल परहेज करें। यदि कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जिलों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों पर ही रहें।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू भी लगाया है। जहां सुबह 6 बजे से पहले और रात 9 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है। दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट भी बंद करने को कहा गया है। स्टेडियम, पार्क और घाटों पर शाम चार बजे के बाद लोगों की जाने पर मनाही है।
विज्ञापन


मंदिरों में बिना कोरोना रिपोर्ट के प्रवेश नहीं
काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए कोरोना की जांच रिपोर्ट के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्देश जारी किया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले भक्तों का 3 दिन पूर्व का कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए। अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर में आने वाले भक्त भी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाएं
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि संकटमोचन मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का तीन दिन पूर्व का कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव होना चाहिए। नहीं तो उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कोरोना के मिले 828 मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 9607
वाराणसी में बुधवार को सुबह ही 828 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे 10,000 के करीब पहुंच रहा है। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को सुबह मिली 3868 लोगों की रिपोर्ट में 828 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में नए संक्रमित मरीजों की संख्या के 33,292 पहुंच गई है। इसमें 23,280 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 405 मरीजों की मौत के बाद अब 9607 एक्टिव मरीज हैं। जिस तरह मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे आज ही शाम तक एक्टिव मरीजों की संख्या दस हजार के पार पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कोरोना: सुबह मिले 828 मरीज, शाम तक एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंच जाएगा 10 हजार पार

यह भी पढ़ें: वाराणसी में कोरोना का कहर: काशी विश्वनाथ और अन्नपूर्णा मंदिर आने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed