फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi corona cases update: todays active coronavirus cases of varanasi 14 april

वाराणसी में 1484 लोग कोरोना संक्रमित मिले, छह मरीजों की मौत  

Wed, 14 Apr 2021 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Apr 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Varanasi corona cases update: todays active coronavirus cases of varanasi 14 april
कोरोना जांच के लिए सैंपल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। हालत है कि अप्रैल में अब तक 11272 नए मरीज मिल चुके हैं। अब संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ मौत का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जहां हर दिन दो से तीन लोगों की मौत होती थी, वहीं बुधवार को 1484 मरीज मिले जबकि सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन


इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 411 पहुंच गया है। बुधवार को सबसे ज्यादा तिब्बती अध्यन संस्थान सारनाथ में 37 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। साथ ही धीरेंद्र महिला कॉलेज में 19,  बाल भारती इंग्लिश स्कूल में भी 10 लोगों समेत अलग-अलग इलाकों में भी लोग संक्रमित हुए। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 6370 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन


चार महिलाओं समेत छह की मौत

बुधवार को एक दिन मे कोरोना से मौत का रिकॉर्ड टूट गया और सबसे ज्यादा 6 मरीजों की मौत हुई है। इसमें अनंत हॉस्पिटल में भर्ती बजरडीहा निवासी 25 वर्षीय महिला, बीएलडब्ल्यू में भर्ती चौबेपुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष, छोटी गैबी निवासी 89 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में महमूरगंज की 23 वर्षीय महिला और मेरिडियन हॉस्पिटल में आशापुर निवासी 60 वर्षीय महिला जबकि भदैनी निवासी 70 वर्षीय पुरुष की मौत ईएसआई हॉस्पिटल में हुई है। 

100 से अधिक मरीजों का नहीं मिला रिकॉर्ड

स्वास्थ विभाग के मुताबिक बुधवार को होम आइसोलेशन में सबसे अधिक 481 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। वहीं जिन 1484 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उसमें 100 से अधिक ऐसे मरीज हैं जिनके बारे में स्वास्थ विभाग को कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।

 बीएचयू, बीएलडब्ल्यू समेत कई जगहों पर मिले मरीज

बुधवार को  बीएचयू कैंपस में सुश्रुत हॉस्टल ट्रामा सेंटर, एलडी गेस्ट हाउस आईएमएस बीएचयू समेत कुल 20 से अधिक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नगवा, लंका, रामापुरा, सिकरौल, लहरतारा, दुर्गाकुंड, मंडुवाडीह, चौक, सिगरा, सुदामापुर, संत गोपाल नगर, ईएसआई हॉस्पिटल ,खजूरी, डीआरएम ऑफिस लहरतारा, पुलिस लाइन,सराय सदन  धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज और सुंदरपुर, साकेत नगर ,कबीर नगर दुर्गाकुंड, रानीपुर सोनारपुरा, कोलुआ , बीएलडब्ल्यू में लोग संक्रमित मिले हैं।

 संपूर्णानंद के लाइब्रेरियन का कोरोना से निधन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. सूर्यकांत यादव का देर रात कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने दी। कुलपति प्रो. राजराम शुक्ला और कुलसचिव राजबहादुर ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कहा कि इस रिक्तता को भरना बहुत कठिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed