{"_id":"65ddc512b68045c7bd0a586d","slug":"commissioner-and-municipal-commissioner-of-varanasi-will-attend-jica-training-program-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सफाई की तकनीक सीखने जापान गए कमिश्नर और नगर आयुक्त, जायका प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सफाई की तकनीक सीखने जापान गए कमिश्नर और नगर आयुक्त, जायका प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेंगे भाग
Tue, 27 Feb 2024 04:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:48 PM IST
सार
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी से दो अधिकारी जापान गए हैं। शहर को साफ सुथरा बनाने में जायका तकनीकी सहयोग देगी। जायका की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए कई कार्य कराए गए हैं। जिसमें जापान की तकनीक से एसटीपी का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
जापान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जापान में दो मार्च तक होने वाले तकनीकी सहयोग परियोजना के तहत जायका प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जिले से दो अधिकारी गए हैं। जिले से मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा गए हैं। वहीं, प्रदेश से नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल गए हैं। इसका पूरा खर्चा जायका (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) उठाएगी।
विज्ञापन
जायका की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए कई कार्य कराए गए हैं। सबसे बड़ा काम जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर है। इसका निर्माण जापान के सहयोग से किया गया है। इसके अलावा जापान की तकनीक से एसटीपी का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
जायका की ओर से गांवों से निकलने वाले अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीक दी गई है। सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट भी जायका की देन है। जायका जापान की अनुदान सहायता के प्रबंधन के साथ-साथ विकासशील देशों की मदद करता है। एक छत के नीचे तकनीकी सहयोग और रियायती ऋण उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन