फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner and DM inspected Rudraksha Bhavan

वाराणसी: रुद्राक्ष भवन का कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, इस वजह से समय पर नहीं पूर्ण हो पाएगा कार्य 

Thu, 10 Dec 2020 06:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Dec 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and DM inspected Rudraksha Bhavan
निरीक्षण करते कमिश्नर व डीएम - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तथा नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गुरुवार को सिगरा में निर्माणाधीन रुद्राक्ष भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी कार्य अपूर्ण मिले, जिससे निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को लापरवाही के संबंध में चेताया।  

विज्ञापन


दरअसल, सीपीडब्ल्यूडी नोडल विभाग की देखरेख में जापानी कंस्ट्रक्शन कंपनी फुजिता के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी समय- समय पर समीक्षा की जाती है मुख्यमंत्री द्वारा भी वाराणसी भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन


अक्टूबर 2020 में उक्त उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण में सीपीडब्ल्यूडी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों द्वारा 15 दिसंबर 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन आज निरीक्षण में पाया गया कि अभी भी बहुत से कार्य अपूर्ण हैं। जिस पर मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी की जमकर क्लास ली और कहा कि उनके वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के पश्चात् निर्माण कंपनी व सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर  निर्माण कार्य को समय पर पूरा किये जाने की सख्त हिदायत दी तथा प्रगति की नियमित रिपोर्ट  प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed