{"_id":"5fd221a8b1c65b06bd26f56d","slug":"commissioner-and-dm-inspected-rudraksha-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रुद्राक्ष भवन का कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, इस वजह से समय पर नहीं पूर्ण हो पाएगा कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रुद्राक्ष भवन का कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, इस वजह से समय पर नहीं पूर्ण हो पाएगा कार्य
Thu, 10 Dec 2020 06:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते कमिश्नर व डीएम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तथा नगर आयुक्त गौरांग राठी ने गुरुवार को सिगरा में निर्माणाधीन रुद्राक्ष भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी कार्य अपूर्ण मिले, जिससे निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को लापरवाही के संबंध में चेताया।
विज्ञापन
दरअसल, सीपीडब्ल्यूडी नोडल विभाग की देखरेख में जापानी कंस्ट्रक्शन कंपनी फुजिता के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी समय- समय पर समीक्षा की जाती है मुख्यमंत्री द्वारा भी वाराणसी भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
अक्टूबर 2020 में उक्त उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण में सीपीडब्ल्यूडी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों द्वारा 15 दिसंबर 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन आज निरीक्षण में पाया गया कि अभी भी बहुत से कार्य अपूर्ण हैं। जिस पर मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी की जमकर क्लास ली और कहा कि उनके वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के पश्चात् निर्माण कंपनी व सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य को समय पर पूरा किये जाने की सख्त हिदायत दी तथा प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।