फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commando son returned from Afghanistan, Quarantine in Delhi

अफगानिस्तान से वापस आया कमांडो बेटा दिल्ली में क्वारंटीन, कहा- जंग में सबकी समझदारी जरूरी

Fri, 10 Apr 2020 09:59 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Commando son returned from Afghanistan, Quarantine in Delhi
कमांडो मनीष सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के नरोत्तमपुर गांव का बेटा मनीष कुमार सिंह आइटीबीपी में कमांडो है। लगभग दो साल पहले उसकी तैनाती अफगानिस्तान के जहानाबाद में हो गई थी। पिछले दिनों अफगानिस्तान से दिल्ली आने पर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। मनीष सिंह ने अपने परिचितों को मैसेज कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी देने के साथ वैश्विक महामारी के जंग में जीत के लिए सभी का सबका सहयोग मांगा।

विज्ञापन


मनीष ने कहा है कि इस जंग में सबकी समझदारी और अनुशासन जरूरी है। बेटे के सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने वाली मां रमादेवी बेटे से मिलने के लिए परेशान हैं। मनीष के बड़े भाई भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाई से प्रतिदिन वीडियो कॉलिंग करके माता-पिता से बात करा देते हैं लेकिन मां भाई को सामने से देखना चाह रही है।
विज्ञापन


मनीष ने फोन से बताया कि वह अफगानिस्तान के जहानाबाद में भारतीय दूतावास पर तैनात था। कोरोना संक्रमण के चलते कमांडो दल को 1 मार्च को दिल्ली लाया गया। सामान्य जांच में सभी 26 साथी स्वस्थ हैं। विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वे मां को ढांढस बधाते हैं कि वे यहां पर स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed