फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   colleges will deposit the examination fee till June 9

Varanasi News: अब नौ जून तक परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे महाविद्यालय

Fri, 09 Jun 2023 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
colleges will deposit the examination fee till June 9
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा का शुल्क नहीं जमा करने वाले महाविद्यालयों को मोहलत मिली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विवि प्रशासन ने नौ जून तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क और आवेदन करने का अवसर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि छात्र हित में सभी महाविद्यालय और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को गेटवे के जरिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है। नौ जून शाम चार बजे तक शुल्क जमा किया जा सकता है। चार महाविद्यालय निर्धारित तिथि तक न तो परीक्षा फॉर्म और न ही शुल्क जमा कर सके थे। उन्होंने उच्च न्यायालय में परीक्षा शुल्क जमा करने व आवेदनपत्र भरने के लिए याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में आदेश जारी करते हुए विश्वविद्यालय को परीक्षा आवेदन व शुल्क जमा कराने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article