{"_id":"5f9d4d928ebc3e9b9d1187a6","slug":"collect-30-rupees-kg-potatoes-50-rupees-onions-from-pahadia-mandi-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पहड़िया मंडी से लीजिए 30 रुपये किलो आलू, 50 रुपये किलो प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पहड़िया मंडी से लीजिए 30 रुपये किलो आलू, 50 रुपये किलो प्याज
Sat, 31 Oct 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
आलू
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज और आलू के दामों की बढ़ोतरी को देखते हुए पहड़िया मंडी समिति ने प्याज व आलू का स्टाल खोल दिया है। शुक्रवार को स्टाल पर लोगों ने आलू व प्याज की खरीदारी की। आलू 30 रुपये किलो और प्याज 50 रुपये किलो में बिक रहा है। हालांकि इस समय एक ग्राहक को अधिकतम 2-2 किलो आलू व प्याज का वितरण स्टाल से किया जा रहा है। मंडी में जल्द ही एक और स्टाल खोले जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आलू व प्याज की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
मंडी सचिव डीके वर्मा ने बताया कि मंडी अपने स्तर से एक स्टाल खोल दिया है। जल्द ही और स्टॉल खोलने की तैयारी है। जहां ग्राहकों को सस्ते दर पर आलू और प्याज मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
फिलहाल इस स्टाल से 2 किलो आलू व 2 किलो प्याज ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले प्याज 50 रुपये किलो और आलू 30 रुपये में उपलब्ध है। मंडी में अन्य स्टाल खुलते ही आलू व प्याज की सीमा बढ़ा दी जाएगी। पहले दिन ही 10 बोरी आलू और 10 बोरी प्याज की बिक्री हुई। शहर की छोटी मंडियों में आलू के दाम 40 से 45 और अच्छी गुणवत्तापूर्ण प्याज के दाम 65 से 70 रुपये तक है।
विज्ञापन