फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Montha cold start five hours of rain after sunset brought relief from eight months of heat in Varanasi

मोंथा: ठंड की शुरुआत, सूर्यास्त के बाद पांच घंटे तक हुई बारिश; वाराणसी में आठ महीने की तपिश से राहत

Tue, 28 Oct 2025 01:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 01:58 AM IST
सार

Varanasi News: मंगलवार को सुबह गंगा किनारे और गांवों में भयानक धुंध छाई रही। इस सीजन में पहली बार इतना कोहरा छाया रहा। बाबतपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश का आंकड़ा मिमी के बजाय सिर्फ ट्रेस ही किया गया। 

विज्ञापन
Montha cold start five hours of rain after sunset brought relief from eight months of heat in Varanasi
Varanasi Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा तूफान ने काशी को आठ महीने की घोर तपिश से राहत दिला दी। सोमवार को सूर्यास्त के बाद लगातार पांच घंटे तक बारिश होती रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ पांच डिग्री का ही फर्क रह गया। 

विज्ञापन


एक ओर सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ऊपर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। बारिश ने शहरियों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन दूसरी ओर रोहनिया और मोहनसराय के कई गांवों के खेतों में काटकर छोड़ी गईं धान की फसलें गीली हो गईं। बारिश के साथ ही 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। पुरवा का असर कम हो चुका है। 
विज्ञापन


शाम 6:30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बनारस स्टेशन, शिवपुर, सिंधौरा, रामनगर, कैंट, लंका, अस्सी, मंडुआडीह, मैदागिन  आदि सभी इलाकों में बारिश होती रही। सड़कों पर जलभराव और गलियों में कीचड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मोंथा चक्रवाती तूफान के चलते मौसम की स्थिति पलटी। 28 और 29 को हल्की वहीं 30 अक्तूबर को जिले में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मोंथा इसके बाद कमजोर पड़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed