फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coincidence of five Mondays, five Rajyoga and five Yogas in Sawan

Varanasi  : सावन में पांच सोमवार, पांच राजयोग और पांच योग का बन रहा संयोग, मनोरथ पूर्ति अनुष्ठान आज से

Mon, 22 Jul 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:24 AM IST
सार

सोमवार से शुरू होकर सावन का समापन भी सोमवार को हो रहा है। पांच सोमवार, पांच योग और पांच राजयोग का सावन शिवभक्तों की हर मनोकामना पूरी करेगा। 22 जुलाई से 19 अगस्त तक सावन मास के अनुष्ठान होंगे।

विज्ञापन
Coincidence of five Mondays, five Rajyoga and five Yogas in Sawan
भगवान शिव करेंगे मनोकामनाओं की पूर्ति... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन के महीने में भक्तों पर भगवान शिव की कृपा के साथ ही कई शुभ योग और राजयोग का भी संयोग मिलेगा। सोमवार से शुरू होकर सावन का समापन भी सोमवार को हो रहा है। पांच सोमवार, पांच योग और पांच राजयोग का सावन शिवभक्तों की हर मनोकामना पूरी करेगा। 22 जुलाई से 19 अगस्त तक सावन मास के अनुष्ठान होंगे।

विज्ञापन


काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग और करण योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस महीने में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, शश योग, कुबेर योग और नवपंचम योग भी बन रहे हैं। सावन में पांच सोमवार के साथ ही मंगला गौरी के चार व्रत भी होंगे। 
विज्ञापन


इस माह में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी और मनोरथ को पूर्ण करने वाली होगी। काशी के पंचांगों के अनुसार करीब 72 साल के बाद सावन में एक साथ इतने सारे संयोग बन रहे हैं। सावन का पहला दिन भी सोमवार और आखिरी दिन भी सोमवार ही रहेगा। सावन माह के कृष्ण पक्ष में दो सोमवार और शुक्ल पक्ष में तीन सोमवार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सोनवार

  • पहला सोमवार - 22 जुलाई
  • दूसरा सोमवार - 29 जुलाई
  • तीसरा सोमवार - 5 अगस्त
  • चौथा सोमवार - 12 अगस्त
  • पांचवा सोमवार - 19 अगस्त

सावन महीना के संयोग

  • प्रीति योग : सावन के पहले दिन 22 जुलाई को रात 8 बजकर 50 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इस योग में पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी
  • सर्वार्थ सिद्धि योग : सावन मास 22 जुलाई को सिद्धि योग में शुरू होगा। पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा। इस योग में की गई पूजा जरूर सफल होती है
  • आयुष्मान योग : 22 जुलाई की रात 8 बजकर 50 मिनट के बाद से आयुष्मान योग की शुरुआत होगी, जो अगले दिन 23 जुलाई तक रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed